Tuesday, November 17, 2015

सफल कार्यकर्ता की कुछ खास बाते

किसी भी संस्था के सफल कार्यकर्ता की कुछ खास बाते जो आपको बहुत काम काम आएगी.

1. आप कुछ नहीं करंगे तो आप को कोई कुछ नहीं कहेगा

2. आप अगर सक्रीय है तो हमेशा आप पर उंगलिया उठेगी

3. अगर आप ये नहीं सोचेंगे की श्रेय किसको मिलेगा तो आप बहुत कुछ कर सकते है

4. आपके जितने विरोधी होंगे आपका उतना ज्यादा  सम्मान होगा

5. आप जितना ज्यादा काम करेंगे  उतना ज्यादा और काम करना पड़ेगा

6. जिम्मेदारी उसी की तरफ खींची आती ही जो उन्हें उठाना चाहता है

7. आप अपने मन से जो भी प्रोजेक्ट करेंगे उसकी सफलता का श्रेय संस्था को मिलेगा और असफलता की जवाबदेही आपकी होगी

8. जो आपका सबसे अच्छा  हितैसी है वो आपके मुह पर आपकी आलोचना करेगा

9. आप को प्रशंशा जब मिलेगी जब आप उसकी अपेक्षा करना बंद कर देंगे

10. आप लोकप्रिय तब होंगे जब अपने साथियो के कार्य को सराहेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे

11. आप कब सही थे कोई याद नहीं रखेगा,आप कब गलत थे कोई नहीं भूलेगा

12. आप जितना नियम मान कर चलेंगे आप पर उतना ज्यादा नियम मानने का दबाव बनाया जाएगा

सबसे खास बात :
कार्यो का उद्देश्य मन की संतुष्टि होता है
आगे बढ़ना है तो इन गुणों को आत्मसात करे
🌟🌟🌟

No comments: